AMN. बॉर्डर, बॉर्डर 2 के बाद अब दर्शकों को बॉर्डर 3 भी देखने को मिलेगी। जेपी फिल्म्स ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में एक बार सनी देओल की एक्टिंग देखने को मिलेगी. आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी.
इस फिल्म की सफलता को देखते हुए जेपी फिल्म्स ने बॉर्डर का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 3 तक लोगों के बीच रियल लाइफ हीरोइज्म का क्रेज बरकरार देखकर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अगली फिल्म के लिए बड़ा प्लान बनाया है।
इस फिल्म की कहानी में एक बार फिर सनी देओल लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को साल 2027 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. दर्शकों के बीच इस एपिसोड को लेकर अभी से उत्सुकता बढ़ गई है. सनी देओल ने बॉर्डर और बॉर्डर 2 में अपनी शानदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


