फिजिक्स वाला: शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ने वाले अलख पांडे की संघर्ष गाथा, जिनकी कहानी अब वेब सीरीज में!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
फिजिक्स वाला: शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ने वाले अलख पांडे की संघर्ष गाथा, जिनकी कहानी अब वेब सीरीज में!
कौन है वो शख्स जिसकी नेटवर्थ है शाहरुख खान से कहीं ज्यादा, जीवन के संघर्ष पर बन चुकी है वेब सीरीज | Who is Alakh Pandey of Physicswala, who surpassed Shah Rukh Khan in Net worth, a web series has been made?

अलख पांडेय कौन हैं: देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके अलख पांडेय, ‘फिजिक्सवाला’ के संस्थापक हैं। वह छात्रों के बीच खूब लोकप्रिय हैं। अब वो भारत के अरबपतियों की सूची में शुमार हो गए हैं। हाल ही में आई हुरून इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ अब ₹14,510 करोड़ पहुंच गई है। जो बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की नेटवर्थ से कहीं ज्यादा है।

पिछले एक साल में अलख पांडेय की संपत्ति में 223% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़ा न सिर्फ उनकी मेहनत और दृष्टिकोण को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि भारत में एडटेक सेक्टर किस तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलख का फिल्म इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं है, लेकिन उनकी लाइफ स्टोरी पर एक वेब सीरीज भी बन चुकी है। जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

प्रयागराज से यूट्यूब तक का सफर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जन्मे अलख पांडेय ने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब चैनल “Physics Wallah” से की थी। उन्होंने हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की, लेकिन तीसरे वर्ष में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने फुल टाइम पढ़ाना शुरू किया और यहीं से शुरू हुई एक नई क्रांति।

यूट्यूब से बनी अरबों की कंपनी
‘फिजिक्सवाला’ चैनल की सफलता ने उन्हें एक एडटेक कंपनी खड़ी करने की प्रेरणा दी। आज यह कंपनी भारत की टॉप ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म्स में गिनी जाती है। लाखों स्टूडेंट्स को प्रभावित करने वाली इस कंपनी ने अलख को एडटेक यूनिकॉर्न बना दिया।

शाहरुख खान की नेटवर्थ भी पीछे
जहां एक ओर शाहरुख खान को दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में गिना जाता है, वहीं अलख पांडेय ने उन्हें दौलत के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख की नेटवर्थ ₹12,490 करोड़ रुपये है। शाहरुख को आखिरी बार फिल्म ‘डंकी’ (2023) में देखा गया था़ और अब वे अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की तैयारी में जुटे हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।

  • बिहार ओपिनियन पोल: नीतीश, तेजस्वी या फिर PK? बिहार चुनाव के 5 सबसे बड़े ओपिनियन पोल में किसकी बन रही सरकार
  • मुंबई मेट्रो: अब एयरपोर्ट पहुंचने का घंटों का सफर होगा मिनटों में, मेट्रो लाइन-8 पर आ गया नया अपडेट
  • बिहार मौसम समाचार: बिहार में मॉनसून सक्रिय, पटना समेत 35 जिलों में अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
  • यूपी कल का मौसम: यूपी में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट, स्कूलों की छुट्टी पर सस्पेंस! कहां-कहां गिरेगी बिजली?
  • आज का मिथुन राशिफल: धन लाभ होगा, मन से रहेंगे खुश, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल
  • जुबीन गर्ग की मौत के मामले में नया ट्विस्ट, इस एक्ट्रेस समेत 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बताया ऐसा सच
  • इस क्रिकेटर की बहन Bigg Boss 19 में करेंगी एंट्री? रह चुकी हैं मिस इंडिया रनरअप, करोड़ों में होती है कमाई
  • IND vs AUS: भारतीय वनडे टीम का ऐलान आज, रोहित और विराट की होगी वापसी? जानें संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट
  • आज का मौसम: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान, UP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट! पढ़ें वेदर अपडेट
  • पवन सिंह: किस जाति से हैं भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह? बिहार की राजनीति में कितना है उनके कास्ट का दबदबा
  • NZ vs AUS के बीच तीसरा टी-20 मैच आज, इतने बजे होगा शुरू, ऐसे देख सकेंगे लाइव
  • Explained: रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से क्यों हटाया गया? सामने आया हिटमैन को बेइज्जत करने वाले शख्स का नाम

Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *