रेखा: बिना सरनेम की अभिनेत्री, एक अनजाना सच।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
रेखा: बिना सरनेम की अभिनेत्री, एक अनजाना सच।
Rekha Caste: क्या है रेखा की जाति? बिना शादी के ही पैदा हो गई थीं एक्ट्रेस, क्यों नहीं लगाती 'सरनेम'? | rekha caste actress birthday she was born out of wedlock why does not use surname bollywood news

मनोरंजन की दुनिया की सदाबहार: 71 साल की हुईं रेखा, जानिए उनकी जाति और अमिताभ बच्चन से जुड़ा ये खास रिश्ता!

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की वो अदाकारा, जिनकी खूबसूरती और अदाओं ने आज भी दर्शकों के दिलों पर राज किया हुआ है। 70 पार की उम्र में भी रेखा का चार्म और फैन फॉलोइंग किसी युवा स्टार से कम नहीं है। अपनी बेमिसाल अदाकारी, मनमोहक मुस्कान और दिलकश अंदाज़ से उन्होंने करोड़ों दिलों को जीता है।

रेखा की अदाओं पर आज भी फिदा हैं दीवाने

एक समय था जब रेखा ने बड़े परदे पर बतौर लीड एक्ट्रेस धूम मचाई थी। उनकी अदाओं के तो दर्शक आज भी दीवाने हैं। अभिनय के साथ-साथ उनके बेजोड़ डांस मूव्स ने भी लोगों को अपना कायल बनाया।

लिजेंड्री एक्ट्रेस रेखा का 71वां जन्मदिन

आज ये लिजेंड्री एक्ट्रेस अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी उम्र तो 71 है, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी के आगे उम्र का कोई असर नहीं दिखता। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है। उनके पिता दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे, जेमिनी गणेशन।

पिता ने रेखा को कभी अपनी बेटी नहीं माना

एक जानकारी के अनुसार, रेखा के माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। इसी वजह से जेमिनी गणेशन ने रेखा को कभी अपनी बेटी के रूप में स्वीकार नहीं किया। इसी कारण रेखा ने कभी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया।

क्या है रेखा की जाति?

  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेखा के पिता, तमिल अभिनेता जेमिनी गणेशन (रामचंद्रन गणेशन), तमिल ब्राह्मण जाति से थे। वहीं, उनकी मां, तेलुगू अभिनेत्री पुष्पावली (बसम्मा), तेलुगू ब्राह्मण जाति से थीं।
  • दक्षिण भारत में ‘गणेशन’ एक उपनाम है, जो विशेष रूप से तमिलनाडु क्षेत्र से जुड़ा है और हिंदू देवता गणेश से लिया गया है। यह नाम "गणेश" से उत्पन्न हुआ है, जिसका अर्थ है "समूहों का स्वामी" या "सेनाओं का स्वामी"। परंपरागत रूप से दक्षिण भारतीयों में वंशानुगत उपनाम नहीं होते थे, लेकिन ‘गणेशन’ जैसे नाम पंजीकरण के लिए दिए जाते थे।
  • कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन का जन्म कल्लार परिवार में हुआ था। कल्लार दक्षिण भारत की एक प्राचीन योद्धा और शाही जाति है, जो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में पाई जाती है। यह मारवाड़ और अगामुदयार के साथ मिलकर मुक्कुलाथोर संघ बनाती है।
  • कल्लार जाति पारंपरिक रूप से योद्धा थी, जिन्होंने अपनी भूमि की रक्षा की और बाद में जमींदार भी बने। आज भी इस जाति के सदस्य विभिन्न व्यवसायों, जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, उद्यमी, राजनेता और सिविल सेवक के रूप में प्रगति कर रहे हैं।

रेखा और अमिताभ बच्चन का रिश्ता

रेखा की प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही। उनकी निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही। रेखा का नाम सबसे ज्यादा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जोड़ा गया।

कहा जाता है कि साल 1976 में फिल्म ‘दो अंजाने’ की शूटिंग के दौरान रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, उस समय अमिताभ बच्चन शादीशुदा थे, इसलिए यह रिश्ता कभी मंजिल तक नहीं पहुंच सका। रेखा और अमिताभ बच्चन ने अपने रिश्ते को लेकर कभी खुलकर बात नहीं की।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *