करिश्मा संग डांस कर रोहित शेट्टी का बना दिन, तो भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सिनेजीवन: करिश्मा के साथ डांस कर रोहित बोले, मेरा दिन बन गया और भतीजे के बर्थडे पर मायके पहुंचीं ऐश्वर्या राय

‘बिग बॉस 20’ के मंच पर इस बार ‘दबंग’ सलमान खान की जगह ‘सिंघम’ रोहित शेट्टी का जलवा देखने को मिला। ‘वीकेंड का वार’ में रोहित शेट्टी ने न सिर्फ कमान संभाली, बल्कि कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास भी लगाई। इस दौरान स्काउट, लव गिल और बुली गैंग से जुड़े कई तीखे मुद्दों पर जबरदस्त चर्चा हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रोमो में रोहित शेट्टी को लवप्रीत और स्काउट के रिश्ते की पड़ताल करते देखा गया। जब रोहित ने लवप्रीत से उनके बॉन्ड पर सवाल किया, तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह स्काउट को अपना भाई मानती हैं।

हालांकि, रोहित शेट्टी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और लवप्रीत को टोकते हुए कहा, “लवप्रीत गिल, नेशनल टीवी पर यह सब बहुत अजीब लग रहा है। जब स्काउट आपके हाथ-पैर और गर्दन की मालिश करता है, तो दर्शकों के बीच इसका गलत संदेश जा रहा है। आप उसे पीठ और पिंडलियों की मालिश के लिए कहती हैं, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।”

इस पर अपना बचाव करते हुए स्काउट ने सफाई दी, “यह तो मैं सबके साथ करता हूं, माही दी के कहने पर मैंने उनके लिए भी ऐसा किया था।” लेकिन रोहित ने उन्हें आईना दिखाते हुए दो-टूक शब्दों में कहा, “स्काउट! बाहर दुनिया को क्या दिख रहा है और लोग क्या महसूस कर रहे हैं, मैं सिर्फ वही बता रहा हूं। यकीन मानिए, यह पूरी तरह गलत लग रहा है।”


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version