AMN. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ओ रोमियो को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का तीन दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. फिल्म ने भारतीय बाजार में वीकेंड के दौरान तीन दिनों में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है.
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकारों का भी शानदार अभिनय देखने को मिला है। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
इस फिल्म ने पहले दिन भारतीय बाजार में 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म दूसरे दिन 12.65 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 09 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही. इस तरह शाहिद कपूर की फिल्म ने भारतीय बाजार में 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


