AMN. दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार अभिनेता कमल रॉय का निधन हो गया है। मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी और कल्पना के भाई एक्टर कमल रॉय ने 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन चेन्नई में हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्टर की मौत हृदय गति रुकने से हुई है. वह लंबे समय तक फिल्मी दुनिया में सक्रिय नहीं थे, लेकिन उनका चेहरा और किरदार सिनेमा प्रेमियों के बीच काफी मशहूर था।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज स्टार अभिनेता कमल रॉय को ज्यादातर नकारात्मक और गंभीर भूमिकाओं में अभिनय करते देखा गया है। दर्शकों ने उन्हें विलेन के किरदार में खूब पसंद किया है. कमल रॉय के निधन की जानकारी डायरेक्टर विनय ने दी है. उन्होंने कहा कि अभिनेता कमल रॉय का निधन हो गया है. उन्होंने मेरी फिल्म कल्याण सौगंधिकम में दिलीप के खलनायक की भूमिका निभाई। कमल रॉय एक फ़िल्मी परिवार से हैं।
PC:thehindu
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
