यूट्यूबर तनु रावत विवाद: ऋषिकेश के आश्रम में बोल्ड डांस वीडियो पर हिंदू संगठनों का कड़ा ऐतराज
नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जानी-मानी यूट्यूबर तनु रावत इन दिनों एक गंभीर विवाद में फंसी हुई हैं। ऋषिकेश में उनके एक वीडियो ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप झेलना पड़ रहा है। शॉर्ट ड्रेस में बनाए गए इस बोल्ड डांस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
आश्रम में फिल्माए गए वीडियो पर घमासान
आरोप है कि तनु रावत ने यह वीडियो जय राम योग आश्रम में फिल्माया था, जिसे एक पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है। हिंदू संगठनों का कहना है कि माथे पर तिलक लगाए हुए, इस तरह के “अशोभनीय” वीडियो बनाकर तनु रावत ने तीर्थनगरी ऋषिकेश की मर्यादा का उल्लंघन किया है।
आश्रम खाली करने की मांग
संगठनों का तर्क है कि जयराम आश्रम जैसे पवित्र स्थान पर आपत्तिजनक पहनावे में वीडियो बनाना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने तनु रावत से आश्रम खाली करने की मांग की है, क्योंकि उनके वीडियो से आश्रम के आसपास के क्षेत्र की संस्कृति और माहौल खराब हो रहा है।
हिंदू शक्ति संगठन का कड़ा रुख
हिंदू शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव भटनागर ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह आश्रम भगवान श्री राम के नाम पर स्थापित है और इसकी नींव स्वर्गीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी ने रखी थी। भटनागर का आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से धार्मिक मर्यादा का अपमान किया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने देर रात आश्रम कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है और ऐसे अनुचित कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बहस वाले वीडियो ने आग में घी डाला
विवाद तब और गहरा गया जब तनु रावत का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक हिंदू संगठन के पदाधिकारी से बहस करती दिख रही हैं। “आप हमें सिखाने वाले कौन होते हैं?” उनके इस बयान ने मामले को और हवा दी और बहस को तेज कर दिया।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर भी जमकर बहस छिड़ी हुई है। जहां कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला मान रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे धार्मिक भावनाओं के विरुद्ध बता रहे हैं।
कौन हैं तनु रावत?
तनु रावत एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। ऋषिकेश की रहने वाली तनु रावत अपने डांस वीडियो और शिव-कृष्ण भक्ति रील्स के लिए जानी जाती हैं। उनके यूट्यूब चैनल के 4.55 मिलियन सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं।
आय और लोकप्रियता
विशेषज्ञों के अनुसार, उनकी मासिक आय लगभग 15-20 लाख रुपये है। माथे पर त्रिपुंड लगाकर पारंपरिक अंदाज में डांस करने के कारण वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के शॉर्ट्स पर भी कई डांस वीडियो बनाए हैं।
पीएम मोदी से मुलाकात
तनु रावत एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुकी हैं।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


