तन्‍या मित्तल का नया खेल: बिग बॉस में बॉयफ्रेंड से ‘सीक्रेट’ बातें करने के लिए ‘अलग मंज़िल’ का दावा!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
तन्‍या मित्तल का नया खेल: बिग बॉस में बॉयफ्रेंड से 'सीक्रेट' बातें करने के लिए 'अलग मंज़िल' का दावा!
Tanya Mittal का ब्रांड न्यू झूठ, बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए घर में अलग फ्लोर होने का किया दावा | Tanya Mittal new lie claims to have separate floor in house to talk to her boyfriend BIGG BOSS

बिग बॉस 19: तान्या मित्तल का नया झूठ, बॉयफ्रेंड से बात करने के लिए घर में अलग फ्लोर होने का दावा!

तान्या मित्तल न्यूज़: बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल आजकल चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अपनी अमीरी का बढ़ा-चढ़ाकर बखान करने के कारण वे अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। उन्होंने आलीशान घर, ऑफिस और कई गाड़ियों की मालकिन होने का दावा किया था, जिसकी पड़ताल करने पर सच्चाई कुछ और ही सामने आई। अब उन्होंने घर के एक और कंटेस्टेंट गौरव खन्ना से बातचीत में एक नया झूठ गढ़ा है।

तान्या ने गौरव से बात करते हुए कहा कि उनका अपनी मां के साथ काफी दोस्ताना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा, “मेरे घर में रात को सोने से पहले मम्मी कहानी सुनाती हैं। जब मेरा बॉयफ्रेंड था, तो मैं रात में दो बजे उससे बात करती थी और मेरी मम्मी को पता होता था।”

तान्या मित्तल बोलीं, ‘BF से बात करने के लिए है अलग फ्लोर’

तान्या मित्तल ने गौरव खन्ना से बात करते हुए आगे कहा, “जैसे मैं राम और कृष्ण की कहानी सुनाती हूं, तो मेरे घर में नियम है कि मम्मी रात को सोने से पहले ऐसी कहानी सुनाती थीं। जब मेरा बॉयफ्रेंड था, तब मैं रात को दो-ढाई बजे उससे बात करती थी। मम्मी को पता था और वो मना नहीं करती थीं। मैं अलग फ्लोर पर जाकर बॉयफ्रेंड से बात करती थी, घर में मेरा अपना अलग फ्लोर है। सोने से पहले आकर मम्मी से राम-कृष्ण की कहानी सुननी होती थी। मम्मी मेरे बात करके आने का इंतजार करती थीं।”

यह भी पढ़ें: तान्या मित्तल: ‘वो अच्छा बर्ताव नहीं करती’, तान्या के झूठों की EX-Boyfriend ने बखिया उधेड़ी, शॉकिंग खुलासे

बिग बॉस के घर में तान्या मित्तल ने किए हैं कई झूठे दावे

तान्या ने बिग बॉस के घर में अपने अमीर होने का जितना दावा किया है, उससे लगता है कि वह बहुत बड़ी रईस हैं और करोड़ों की मालकिन हैं। हालांकि, हकीकत इससे काफी उलट है। ग्वालियर में तान्या का घर दो फ्लोर का है और नीचे दुकान है। इसी तरह से उन्होंने जितनी बड़ी फैक्ट्री का दावा किया था, वह भी हकीकत से दूर है। इसी शो में तान्या ने कहा था कि अगर उनका बकलावा खाने का मन करता है, तो वह भाइयों के साथ तुरंत फ्लाइट लेकर दुबई चली जाती हैं। बकलावा खाकर वह लोग रात तक लौट आते थे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Midnight Chaos: बिग बॉस 19 के घर में आधी रात मचा बवाल, मृदुल और शहबाज के बीच हुई हाथा-पाई


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *