इंटरनेट डेस्क. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज कसा है. अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि मोदी का डबल इंजन चल रहा है लेकिन सिर्फ अरबपतियों के लिए. आम भारतीय के लिए भ्रष्टाचार की ये डबल इंजन सरकार विकास नहीं बल्कि विनाश की गति है – जो हर दिन किसी न किसी के जीवन को कुचल रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है। भाजपा की राजनीति में भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर ऊपर से नीचे तक फैल गया है। इनके सिस्टम में गरीबों, असहायों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़े हैं और “विकास” के नाम पर लूटतंत्र चल रहा है।
राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की नृशंस हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया – लेकिन सवाल वही है कि बीजेपी का संरक्षण किस वीआईपी को बचा रहा है? कब होगा कानून सबके लिए बराबर? उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरे देश ने देखा कि सत्ता के घमंड में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। इंदौर में जहरीला पानी पीने से मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली में ‘काला पानी’ और दूषित सप्लाई की शिकायतें- हर जगह बीमारियों का डर है.
राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन- जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को रौंद दिया गया. पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल नष्ट किये जा रहे हैं और बदले में जनता को क्या मिल रहा है: धूल, प्रदूषण और आपदा। कफ सिरप से बच्चों की मौत, सरकारी अस्पतालों में चूहे नवजात शिशुओं को मार रहे हैं, सरकारी स्कूलों की छतें गिर रही हैं – ये “लापरवाही” नहीं हैं, ये भ्रष्टाचार का सीधा असर है। पुल टूट जाते हैं, सड़कें धंस जाती हैं, ट्रेन दुर्घटनाओं में परिवार खत्म हो जाते हैं और भाजपा सरकार हर बार एक ही काम करती है: फोटो-ऑप, ट्वीट और मुआवजे की औपचारिकताएं।
पीसी: ट्रिब्यूनइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


