AMN. भारतीय जनता पार्टी को आज 45 वर्षीय नितिन नबीन के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। वह आज आधिकारिक तौर पर बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जायेंगे. इस संबंध में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज इसके प्रस्तावक थे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में नितिन नबीन के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी. आज दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय (6,दीनदयाल उपाध्याय मार्ग) पर देश के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रहेगी.
कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा. इसके लिए पीएम मोदी 11:30 बजे मुख्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के.लक्ष्मण नितिन नबीन के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा करेंगे. आपको बता दें कि नितिन नबीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं.
ये दिग्गज बनेंगे गवाह
आज होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और कई अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल समेत प्रदेश के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई शामिल हैं।
PC:tv9hindi
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
