जयपुर. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने नीट और कृषि विज्ञान व्याख्याता भर्ती समेत पेपर लीक के लगातार सामने आ रहे मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखबारों में छपी खबरों को लेकर आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज कहा
एक तरफ गरीब किसान और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों के सपनों के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, वहीं दूसरी तरफ सिस्टम में बैठे पेपर माफिया और भ्रष्ट लोग पैसे के दम पर उनका भविष्य बेच रहे हैं। आज अखबारों में पेपर लीक से संबंधित जो खबर छपी है वह महज खबर नहीं है, बल्कि उस सड़ी-गली व्यवस्था का आईना है जिसने युवाओं की मेहनत का मजाक बना दिया है। बड़ी चिंता की बात है कि सरकारों के तमाम दावों के बावजूद देश की सबसे बड़ी परीक्षाएं भी सुरक्षित नहीं हैं.
बेनीवाल ने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों में सरकारें हर बार जांच कमेटी बनाकर, कुछ गिरफ्तारियां दिखाकर और बयान देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करती हैं, लेकिन सिस्टम में पर्दे के पीछे बैठे मगरमच्छों तक कोई जांच एजेंसी नहीं पहुंचती.
आरएलपी सांसद बेनीवाल ने कहा कि आज राजस्थान सहित देश के युवाओं के मन में एक ही सवाल है कि आखिर कब तक पेपर बिकेंगे? कब तक मेहनत हारती रहेगी और पैसा जीतता रहेगा? कब तक छात्रों के सपनों की हत्या होती रहेगी?
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस लड़ाई में मेहनतकश युवाओं के साथ खड़ी है
उन्होंने कहा कि सरकारों को दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाने और पेपर लीक माफियाओं को आजीवन कारावास देने तथा परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य और देश की ईमानदार प्रतिभा को बचाने की लड़ाई है और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी इस लड़ाई में मेहनती युवाओं के साथ खड़ी है।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
