कल का मौसम: कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी!
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है।
पूर्वी भारत पर खास नजर:
- छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 3 अक्टूबर तक, गंगा तटीय पश्चिम बंगाल में 2 से 4 अक्टूबर तक, सिक्किम में 2 से 5 अक्टूबर तक और बिहार में 2 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
- झारखंड में 2 और 3 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी आशंका है। मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर को भी गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
- बिहार में बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और 2 से 7 अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, जबकि अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है।
दक्षिण भारत में भी अलर्ट:
- तटीय आंध्र प्रदेश में 2 अक्टूबर तक, तेलंगाना में 3 से 5 अक्टूबर तक और तमिलनाडु में 3-4 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी बारिश और तूफान आ सकता है।
- 4 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर भारत में भी बारिश की उम्मीद:
- 4 और 5 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, जबकि 6 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है।
- 2 अक्टूबर तक राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 4 से 6 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में, तथा 5 और 6 अक्टूबर को उत्तराखंड में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की चेतावनी है।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का पूर्वानुमान:
- बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने के कारण 2 से 4 अक्टूबर के बीच पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 35-45 किमी/घंटा और कुछ समय 55 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लोगों से अपील की है कि वे अलर्ट रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


