बजट 2026 से पहले इकनॉमी सर्वे का ‘पर्दाफाश’: जानिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर कैसे होती है साफ

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
9 Min Read
बजट 2026 से पहले इकनॉमी सर्वे का 'पर्दाफाश': जानिए अर्थव्यवस्था की तस्वीर कैसे होती है साफ
Union Budget 2026: क्या है इकनॉमी सर्वे? बजट से पहले क्यों पेश कि जाती है अहम रिपोर्ट, क्या है इसका महत्तव? | Union Budget 2026 What Is Economic Survey Why Presented Before Budget importance Explained in hindi

India

oi-Puja Yadav

Published: Tuesday, January 20, 2026, 7:00 [IST]

Union Budget Economic Survey 2026: आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) भारत सरकार द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला अर्थव्यवस्था का एक प्रामाणिक दस्तावेज है, जो देश की आर्थिक सेहत का समग्र चित्र प्रस्तुत करता है। यह रिपोर्ट पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान आर्थिक वृद्धि, प्रमुख रुझानों, सामने आई चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं का सूक्ष्म विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

संसदीय परंपरा के अनुसार, यह रिपोर्ट आम बजट पेश होने से ठीक पहले संसद के पटल पर रखी जाती है, ताकि सांसदों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, उद्योग जगत और आम नागरिकों को बजट से पहले अर्थव्यवस्था की वास्तविक तस्वीर मिल सके।

आइए विस्तार से जानते हैं आर्थिक सर्वेक्षण क्या है, बजट से पहले इसे क्यों पेश किया जाता है, इसका महत्त्व क्या है और इसे कौन तैयार करता है…

What is Economic Survey: क्या है आर्थिक सर्वेक्षण?

आर्थिक सर्वेक्षण एक वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट है, जिसे वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग (Department of Economic Affairs) तैयार करता है। इसमें मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor – CEA) की अहम भूमिका होती है। वर्तमान में यह जिम्मेदारी वी. अनंत नागेश्वरन निभा रहे हैं। यह रिपोर्ट पिछले एक साल में देश की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का विस्तृत आकलन करती है और इसमें कृषि, उद्योग, सेवा क्षेत्र, निर्यात, रोजगार, महंगाई और निवेश जैसे अहम क्षेत्रों की समीक्षा की जाती है।

बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण क्यों पेश किया जाता है?

आर्थिक सर्वेक्षण को बजट से पहले पेश करने के पीछे कई अहम कारण हैं। यह रिपोर्ट अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति बताती है और उन क्षेत्रों की पहचान करती है, जहां सुधार या ज्यादा निवेश की जरूरत है। यह अर्थव्यवस्था की उपलब्धियों और चुनौतियों को सामने रखता है, जिससे बजट में प्रस्तावित टैक्स, खर्च और योजनाओं की वजह समझ में आती है। बजट में यह स्पष्ट किया जाता है कि केंद्र सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष में पैसा कैसे जुटाएगी और उसे किन-किन क्षेत्रों में खर्च करेगी।

बजट से पहले पेश किया जाने वाला आर्थिक सर्वेक्षण सरकार के लिए एक अहम आधार बनता है। इसमें दिए गए आंकड़े, रुझान और विश्लेषण बजट की प्राथमिकताओं को तय करने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इससे संसद और आम जनता को सरकार के आर्थिक स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलती है, जैसे विकास दर, वित्तीय स्थिति, महंगाई और रोजगार की स्थिति। बजट से पहले विशेषज्ञों, विपक्ष और मीडिया को अर्थव्यवस्था पर चर्चा का मौका मिलता है। कई बार यह चर्चा बजट प्रस्तावों को प्रभावित भी करती है।

What is Importance Of Economic Survey: आर्थिक सर्वेक्षण का महत्व क्या है?

आर्थिक सर्वेक्षण का उद्देश्य किसी नई नीति की घोषणा करना नहीं होता, बल्कि यह एक समीक्षा और मार्गदर्शक दस्तावेज के रूप में काम करता है। यह रिपोर्ट पिछले एक साल में हुई आर्थिक गतिविधियों का लेखा-जोखा पेश करती है।

आर्थिक सर्वेक्षण में-

  • पिछले साल की आर्थिक उपलब्धियों और कमजोरियों को सामने लाया जाता है
  • उभरते जोखिमों और चुनौतियों की पहचान की जाती है
  • सरकार की मौजूदा आर्थिक नीतियों का विश्लेषण किया जाता है
  • आगे किए जाने वाले सुधारों के लिए सुझाव दिए जाते हैं

यह रिपोर्ट संसाधनों के संग्रह और उनके बेहतर आवंटन को समझने में मदद करती है। साथ ही, यह बजट में किए जाने वाले प्रस्तावों को संदर्भ प्रदान करती है, जिससे उनके प्रभाव को समझना आसान हो जाता है।

आर्थिक सर्वेक्षण में सरकारी खर्च, राजस्व, विकास दर और मुद्रास्फीति जैसे अहम पहलुओं को आर्थिक और कार्यात्मक वर्गीकरण के आधार पर देखा जाता है। इसमें यह बताया जाता है कि पूंजी निर्माण में कितना निवेश किया गया, सब्सिडी और अनुदान जैसे ट्रांसफर भुगतान पर कितना खर्च हुआ और विभिन्न क्षेत्रों में सरकार की प्राथमिकताएं क्या रहीं।

आर्थिक सर्वेक्षण में किन-किन क्षेत्रों की होती है चर्चा?

आर्थिक सर्वेक्षण देश की पूरी अर्थव्यवस्था को व्यापक दृष्टिकोण से परखता है। इसमें मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों की चर्चा होती है-

  • सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और आर्थिक विकास दर
  • कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र का प्रदर्शन
  • मुद्रास्फीति (महंगाई), कीमतें और मौद्रिक नीति
  • रोजगार, श्रम बाजार और बेरोजगारी की स्थिति
  • बुनियादी ढांचा (Infrastructure) विकास
  • आयात-निर्यात, व्यापार संतुलन और विदेशी मुद्रा भंडार
  • राजकोषीय घाटा, सार्वजनिक ऋण और वित्तीय स्थिरता
  • निवेश, उपभोग, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) जैसे अन्य आर्थिक संकेतक

इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट कौन तैयार करता है?

आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य रूप से मुख्य आर्थिक सलाहकार (Chief Economic Advisor – CEA) के नेतृत्व में तैयार किया जाता है। यह कार्य वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आर्थिक मामलों का विभाग (Department of Economic Affairs) करता है।

वर्तमान समय में मुख्य आर्थिक सलाहकार की जिम्मेदारी वी. अनंत नागेश्वरन संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की एक टीम इस रिपोर्ट को तैयार करती है। बीते कुछ वर्षों में इस रिपोर्ट को अधिक संक्षिप्त, सरल और आम लोगों के लिए सुलभ बनाने की कोशिश की गई है। इसी क्रम में इसे पहले के दो वॉल्यूम की जगह एक वॉल्यूम में लाया गया।

अर्थव्यवस्था का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड…

कुल मिलाकर, आर्थिक सर्वेक्षण को देश की अर्थव्यवस्था का ‘वार्षिक रिपोर्ट कार्ड’ कहा जा सकता है। यह सरकार, संसद, निवेशकों, विशेषज्ञों और आम नागरिकों के लिए यह समझने का सबसे भरोसेमंद दस्तावेज है कि देश की आर्थिक सेहत कैसी है और भविष्य में अर्थव्यवस्था किस दिशा में आगे बढ़ सकती है।

  • Union Budget 2026: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत! बजट से पहले सरकार न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का कर सकती है ऐलान

  • Union Budget 2026: बजट में टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत, ये 5 बदलाव टैक्स को बनाएंगे आसान

  • Budget 2026: मोबाइल फोन, लैपटॉप सस्ता होगा या नहीं? बजट में खुल सकता है इलेक्ट्रॉनिक्स का सबसे बड़ा राज

  • PM Kisan Yojana: बजट में किसानों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज? 2000 की जगह अब आएगी इतनी बड़ी किस्त?

  • BMC Election: अबू आज़मी के गढ़ में ओवैसी ने किया ‘साइकिल’ को पंचर, अखिलेश यादव के लिए क्यों है खतरे की घंटी?

  • Unnao Case: ‘दरिंदे ने इज्जत लूटी-उसे फांसी हो, आज मेरे पिता को…’, Kuldeep Sengar की जमानत खारिज पर पीड़िता

  • Love and War: भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने अफवाहों को किया खारिज

  • Nitin Nabin: ‘पसंद अलग लेकिन सोच एक’, नितिन नबीन के बारे में पत्नी ने खोले खूबसूरत राज, जानें क्या कहा?

  • Republic Day Chief Guest: जब गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तानी नेता बना चीफ गेस्ट, किस भारतीय PM ने भेजा था न्योता?

  • India US: ‘अमेरिकी पैसा भारत में AI पर क्यों खर्च हो रहा?’ व्हाइट हाउस एडवाइजर पीटर नवारो ने क्यों कहा ऐसा?

  • नंबर-1 की कुर्सी गई तो विराट ने खोया आपा? बीच मैदान पर डेरिल मिचेल से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल

  • नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, आज होगा ऐलान, BJP के नए चीफ के ‘सुपर 30’ टीम में कौन-कौन?

  • IND vs NZ: अर्शदीप सिंह का पारा हुआ हाई! सरेआम गाली देने वाले फैन को सिखाया सबक, वीडियो वायरल

  • Delhi Pollution: दमघोंटू हुई दिल्ली! 2 साल का सबसे खराब AQI दर्ज,GRAP-4 के बाद भी हवा कैसे बनी इतनी जहरीली

  • Republic Day Parade: साथ न ले जाएं ये सामान वरना गेट से ही लौटना पड़ेगा, चेक करें पूरी ‘बैन लिस्ट’

English summary

What is the Union Budget 2026 Economic Survey and why is it presented before the budget? Learn about the importance, objectives, and connection of the Economic Survey to Budget 2026.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *