Aus vs Ban: तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, बांग्लादेश को मिली 153 रनों की बढ़त

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Aus vs Ban: तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, बांग्लादेश को मिली 153 रनों की बढ़त
Aus vs Ban: तंजीद हसन ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, बांग्लादेश को मिली 153 रनों की बढ़त

स्पोर्ट्स डेस्क. तंजीद हसन तमीम (101 रन) की शतकीय पारी के दम पर बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पहले टेस्ट मैच में बड़ी बढ़त हासिल करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के 198 रनों के जवाब में बांग्लादेश ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट खोकर 351 रन बना लिए हैं.

अब तक बांग्लादेश की बढ़त 153 रनों की हो गई है. उनके अभी भी चार विकेट बाकी हैं. तंजीद हसन तमीम ने अपनी शतकीय पारी के दम पर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. अपनी इस पारी के दम पर वह ऑस्ट्रेलिया में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र में तनजीद हसन तमीम ने शानदार बल्लेबाजी की और अपना शतक जड़ा. उन्होंने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपनी 101 रनों की शतकीय पारी के दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया.

नजमुल हुसैन शान्तो ने अर्धशतक लगाया

बांग्लादेश ने बीस साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया है. इससे पहले साल 2006 में शहरयार नफीस ने 138 रन की पारी खेली थी. अब तंजीद ने इस सूखे को खत्म कर दिया है. उनकी पारी के दम पर बांग्लादेश ने मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. पहली पारी में सिर्फ 198 रन पर आउट होने वाली ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी भी ज्यादा असरदार साबित नहीं हुई. तनजीद के शतक के अलावा कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 84 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया.

पीसी:क्रिकइन्फो

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *