अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया है.

AMN. ईरान के साथ चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अब मानव रहित ड्रोन और उनके घटकों के आयात पर 100% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों और चीनी कंपनियों के प्रभुत्व वाले इस सेक्टर में दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के मकसद से लिया है.

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी कर ट्रंप के फैसले की जानकारी दी है. डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से अमेरिका में ड्रोन और उनके घटकों का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और विदेशी आपूर्ति श्रृंखलाओं पर निर्भरता कम होगी. पिछले साल तक अमेरिकी कमर्शियल ड्रोन मार्केट में चीनी कंपनी की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी थी. व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले ड्रोन पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.

इन ड्रोन्स पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 100% अमेरिकी टैरिफ 25 किलोग्राम से अधिक वजन वाले या थर्मल इमेजिंग क्षमता वाले ड्रोन पर लागू होगा। वहीं जिन ड्रोन का टेक-ऑफ वजन 25 किलोग्राम या उससे कम है, उन पर 25% सीमा शुल्क लगाया जाएगा।

हस्ताक्षर के 21 दिनों के भीतर नए टैरिफ लागू हो जाएंगे

आदेश पर हस्ताक्षर होने के 21 दिनों के भीतर अधिकांश नए टैरिफ अमेरिका में लागू हो जाएंगे। ईरान के साथ चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम अहम माना जा रहा है. इससे चीनी कंपनियों का दबदबा कम होगा.

पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *