बीकानेर में छात्र की हत्या को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- राज्य में ‘पर्ची सरकार’ के आने के बाद कानून व्यवस्था…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बीकानेर में छात्र की हत्या को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- राज्य में 'पर्ची सरकार' के आने के बाद कानून व्यवस्था...
बीकानेर में छात्र की हत्या को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- राज्य में 'पर्ची सरकार' के आने के बाद कानून व्यवस्था...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर के रणजीतपुरा में परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या को लेकर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे राजस्थान के माथे पर गहरा दाग बताया है.

इस संबंध में गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बीकानेर के रणजीतपुरा में परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और फिर निर्मम हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है. यह महज एक अपराध नहीं, बल्कि राजस्थान के माथे पर गहरा दाग है।’

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि राज्य में ‘पर्ची सरकार’ के आने के बाद कानून व्यवस्था पूरी तरह से वेंटीलेटर पर है. आज स्थिति यह है कि हमारी बेटियां घर से बाहर निकलने से भी डरने लगी हैं। आखिर राजस्थान को अपराध की आग में झोंक दिया गया है?

प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, खोखली घोषणाओं और फोटोबाजी से बाहर आकर प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालें। मेरी मांग है कि इस मामले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए जो एक मिसाल कायम करेगी. राज्य अब चीखें नहीं सुन सकता. जवाब दीजिए मुख्यमंत्री जी.

8वीं क्लास के छात्र की हत्या कर दी गई

आपको बता दें कि बीकानेर के रणजीतपुरा (बज्जू) इलाके में 8वीं बोर्ड की परीक्षा देने गई 13 साल की मासूम छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या हो गई है. उसका शव नहर के पास झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *