जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए न्यूनतम आय योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है.
पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर देश के पुनर्निर्माण में अपना पसीना बहाने वाले सभी मेहनतकश श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
श्रम ही देश की असली ताकत है। आज समय की मांग है कि श्रमिकों का न केवल सम्मान किया जाए, बल्कि उनकी आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए न्यूनतम आय बढ़ाना और मनरेगा को और मजबूत करना जरूरी है।
हमारी सरकार ने मनरेगा की तर्ज पर ‘शहरी रोजगार गारंटी योजना’ शुरू कर श्रमिकों को संबल दिया था। अब समय आ गया है कि राहुल गांधी की राष्ट्रीय न्यूनतम आय योजना (न्याय) को लागू किया जाए ताकि प्रत्येक श्रमिक की आय को वास्तविक बढ़ावा मिले और उनके जीवन में ठोस, सकारात्मक बदलाव आए।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)अशोकगहलोत(टी)इंटरनेशनल वर्कर्स
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
