गुमला: कुर्सी मिलते ही ‘वसूली’ पर उतरे नए बड़ा बाबू, घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
Gumla News: ज्वाइन करते ही रुपया हसोतने लगे बड़ा बाबू, पकड़े गए रंगेहाथ

गुमला न्यूज: झारखंड के गुमला जिले से भ्रष्टाचार का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चैनपुर थाने की कमान संभालने आए ‘बड़ा बाबू’ को शायद खाकी से ज्यादा ‘गांधी जी’ के नोटों से प्यार था। पदभार ग्रहण किए अभी महज दो दिन ही हुए थे कि साहब ने रिश्वत का मीटर चालू कर दिया। लेकिन किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि 30 हजार रुपये की घूस लेते ही एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) के हत्थे चढ़ गए। अब भ्रष्ट थाना प्रभारी शैलेश कुमार को एसीबी की टीम रांची ले आई है, जहां उनसे ‘खास मेहमान’ की तरह तसल्लीबख्श पूछताछ की जाएगी।

48 घंटे भी नहीं टिक पाया ईमानदारी का चोला

जानकारी के मुताबिक, गुमला के चैनपुर थाने में शैलेश कुमार ने रविवार को ही 22वें थानेदार के रूप में बड़ी उम्मीदों के साथ कार्यभार संभाला था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि ज्वाइनिंग की मिठाई का स्वाद अभी गया भी नहीं होगा और ‘बड़ा बाबू’ सलाखों के पीछे पहुँच जाएंगे। पद संभालने के तीसरे ही दिन एसीबी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोचकर उनकी नई पारी का ‘गेम ओवर’ कर दिया।

30 हजार की रिश्वत और ACB का चक्रव्यूह

बुधवार दोपहर करीब 2:05 बजे का वक्त था, जब एसीबी ने अपना जाल बिछाया और शैलेश कुमार को 30 हजार रुपये घूस लेते धर दबोचा। आरोप है कि थानेदार साहब ने पीड़ित जयपाल नायक पर अपने घर के लिए ईंट पकाने के बदले अवैध वसूली का भारी दबाव बनाया था। पुलिसिया प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित ने हिम्मत दिखाई और रांची स्थित एसीबी कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत कर दी, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई।

पीड़ित की जुबानी: जुल्म की दास्तान

पीड़ित जयपाल नायक ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वह एक गरीब व्यक्ति है। थानेदार द्वारा बार-बार किए जा रहे उत्पीड़न और पैसों की मांग ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया था। शैलेश कुमार अपने निजी स्वार्थ के लिए जबरन वसूली पर उतारू थे। जब बर्दाश्त की हद पार हो गई, तो पीड़ित ने सीधे एसीबी की शरण ली और भ्रष्ट अफसर को उसके अंजाम तक पहुँचाने का मन बना लिया।

रंगेहाथ गिरफ्तारी और घर पर छापेमारी

एसीबी सूत्रों के अनुसार, जैसे ही शैलेश कुमार ने रिश्वत की गड्डी हाथ में ली, पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी ने उनके आवास पर करीब 15 मिनट तक सघन तलाशी अभियान भी चलाया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोपहर 3:10 बजे के करीब आरोपी थाना प्रभारी को टीम अपने साथ रांची ले गई।

इसे भी पढ़ें: Dhanbad Crime News: धनबाद की पुटकी में गोलीबारी में 45 साल के व्यक्ति की मौत, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

रांची में कसता शिकंजा, पुलिस महकमे में खलबली

अब रांची में शैलेश कुमार से गहन पूछताछ की जा रही है। एसीबी इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इन दो दिनों में साहब ने और भी लोगों की जेब पर डाका डाला है। यदि जांच में अन्य मामले सामने आते हैं, तो उन पर प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत सख्त शिकंजा कसा जाएगा। इस घटना ने जहां पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है, वहीं आम जनता के बीच इस ‘सुपरफास्ट’ भ्रष्टाचार की चर्चा जोरों पर है।

इसे भी पढ़ें: Terror Alert: इंटरपोल के हिट लिस्ट में जमशेदपुर के मो अर्शियान, रेड कॉर्नर नोटिस जारी, तलाश रही दिल्ली पुलिस

The post Gumla News: ज्वाइन करते ही रुपया हसोतने लगे बड़ा बाबू, पकड़े गए रंगेहाथ appeared first on Aware Media.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version