भारी बारिश का तांडव: IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
25 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा जानें (Photo: PTI)

मौसम का तांडव: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं भी मचाएंगी कहर!

नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। निम्न दबाव के चलते 27 सितंबर तक ओडिशा, 24-25 सितंबर को छत्तीसगढ़, 26-27 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, 25 सितंबर को विदर्भ, 26-30 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, जबकि 27 सितंबर को मराठवाड़ा में मूसलाधार बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों तक इन क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा।

पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 और 30 सितंबर को, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश की बूंदे गिरेंगी। वहीं, 27 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल और 28 सितंबर को त्रिपुरा में भी बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में झमाझम बारिश के आसार

IMD के अनुसार, 25 से 30 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में, 25 से 29 सितंबर तक मराठवाड़ा में, 27 से 30 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में, और 30 सितंबर को सौराष्ट्र व कच्छ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट है। इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 26 से 30 सितंबर तक, और मराठवाड़ा में 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम मेहरबान रहेगा। असम और मेघालय में 29 और 30 सितंबर को, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 और 30 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक बारिश का दौर चलेगा। तमिलनाडु में 25 से 27 सितंबर तक, केरल और माहे में 25 से 27 सितंबर तक, लक्षद्वीप में 25 और 26 सितंबर को, तटीय कर्नाटक में 25 और 27-30 सितंबर तक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 29 सितंबर तक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 सितंबर तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 से 29 सितंबर तक, और रायलसीमा में 26 और 27 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 26-27 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है।

इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 5 दिनों तक 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक और आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 सितंबर के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।


अवेयर मीडिया नेटवर्क


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version