हिमाचल: लाहौल स्पीति में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आई टैक्सी, 13 लोगों की मौत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
हिमाचल: लाहौल स्पीति में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आई टैक्सी, 13 लोगों की मौत
हिमाचल: लाहौल स्पीति में बड़ा हादसा, भूस्खलन की चपेट में आई टैक्सी, 13 लोगों की मौत

AMN. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां उदयपुर-किलाड़ (तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग) पर कडू नाला के पास एक टाटा सूमो टैक्सी भूस्खलन की चपेट में आ गई। इससे उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैक्सी में 15 लोग सवार थे.

जानकारी के अनुसार कुल्लू से पांगी की ओर आ रही एक टाटा सूमो टैक्सी अचानक पहाड़ी से गिरे विशाल चट्टानों की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बीते दिन उदयपुर-किलाड़ मार्ग बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। सड़क खुलने के बाद वह आज ही पांगी के लिए रवाना हुए थे।

काडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरे और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई. हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं.

पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *