IMD अलर्ट: 48 घंटों में इन 5 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, दिल्ली में बादलों का डेरा और बढ़ेगी ठंड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
Aaj Ka Mausam: देश के 5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, बढ़ेगी सर्दी, IMD अलर्ट | Aaj Ka Mausam 25 January 2025 Sunday: Thunderstorm In 5 States In Next 48 Hours Cold Wave In Himachal-UTT, Know IMD Forecast, Weather updates in hindi

oi-Ankur Sharma



Updated: Sunday, January 25, 2026, 21:19 [IST]

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है, जहां धूप और बारिश एक-दूसरे के बीच आंख-मिचौली खेलती नजर आ रही है। पिछले 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हुई बारिश ने जहां तापमान गिरा दिया है, वहीं पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी का अहसास दोगुना कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे बेहद सक्रिय रहने वाले हैं और उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के अलावा तमिलनाडु और पुडुचेरी में भयंकर आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बेवजह घर से बाहर न निकलें और मौसम के ताजा अपडेट को हर घंटे चेक करते रहें। उत्तरी राज्यों में ‘ओलावृष्टि’ और ‘हिमपात’ के साथ-साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हवा में आर्द्रता का स्तर 64% दर्ज किया गया है, जिससे ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी कूल कर दिया है। रविवार की शाम तक दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जिससे जरूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने शहर की हवा को काफी हद तक साफ कर दिया है, जिससे AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) में सुधार देखने को मिला है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों सुबह 6 बजे के अनुसार AQI स्तर इस प्रकार रहा:

  • पूसा, दिल्ली – 298 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली – 268 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क – 279 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी – 239 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली – 248 AQI

Aaj Ka Mausam: गरज के साथ तेज हवाएं (IMD)

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 25-26 जनवरी को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, 26-27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी अंधड़ चलने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में ओलावृष्टि और हिमपात का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि (Hailstorm) होने की प्रबल संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में 26 और 28 जनवरी को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा केरल और माहे में भी 26 जनवरी को गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

  • Delhi Weather alert: दिल्ली में कब तक होती रहेगी बारिश? वीकेंड घर में ही बिताना होगा! स्कूल बंद होंगे या नहीं?

  • US Winter Storm: अमेरिका में कयामत की ठंड! 10,000 फ्लाइट रद्द, -34°C तक पहुंचा तापमान, 18 राज्यों में इमरजेंसी

  • Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए

  • Today Weather: 26 जनवरी की रिहर्सल के बीच Delhi में बारिश, परेड देखने वालों के लिए अलर्ट

  • Uttarakhand Snowfall अगले 24 घंटों के लिए भी अलर्ट, मसूरी समेत इन इलाकों में हिमपात, यहां स्कूल रहेंगे बंद

  • Kal Ka Mausam: क्या Delhi-NCR और UP में कल भी होगी झमाझम बारिश? अगले 2 दिन कहां-कहां बर्फबारी-ओलावृष्टि?

  • Snowfall in Uttarakhand Today क्या है हालात, कहां-कहां मिलेगी बर्फबारी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

  • Bengaluru Weather: सुबह-शाम कोहरा, दिन में सर्द हवाएं ने बढ़ाई ठंड, क्या होगी बारिश? IMD का बड़ा अपडेट

  • Snowfall in Uttarakhand बर्फबारी में 21 KM पैदल चली बारात, रास्ते में फंसे दूल्हे संग बारातियों ने किया डांस

  • Weather Today: कश्मीर से दिल्ली तक बदला मौसम का मिजाज, पर्यटकों के खिले चेहरे, तस्वीरों में देखें सुंदर नजारे

  • Weather Jaipur Today: बसंत पंचमी पर मावठ से किसानों में खुशी की लहर, राजस्थान के इन जिलों में झमाझम बारिश

  • Uttarakhand Weather बदला मौसम, बारिश से बढ़ी जबरदस्त ठिठुरन, बर्फबारी का भी अलर्ट, जानिए कब तक रहेगा ऐसा

  • Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी

  • Weather Today: IMD का रेड अलर्ट—8 राज्यों में भारी बारिश, कोहरा, तूफान, वीकेंड प्लान से पहले जानें मौसम का हाल

  • Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam: UP में बदला मौसम का मिजाज, जानें कहां-कहां बारिश का Alert?

English summary

Aaj Ka Mausam 25 January 2026 Sunday: Thunderstorm In 5 States In Next 48 Hours Cold Wave In Himachal-UTT, Know IMD Forecast, Weather updates in hindi.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version