AMN. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब उसका पीएसएलवी रॉकेट अपने रास्ते से भटक गया और उपग्रहों को निर्धारित कक्षाओं में स्थापित करने में विफल रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसरो का ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान-सी62 (पीएसएलवी-सी62) आज देश के नवीनतम जासूसी उपग्रह ‘अन्वेषा’ (ईओएस-एन1) और उसके साथ भेजे गए अन्य उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में स्थापित करने में विफल रहा।
उपग्रह अन्वेषा को रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित किया गया था। इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के अंत में रॉकेट में खराबी आ गई। उन्होंने मिशन कंट्रोल सेंटर से जानकारी दी कि रॉकेट के उड़ान पथ में विचलन हो गया है. उन्होंने कहा कि इसरो अपने डेटा का विश्लेषण करने के बाद ही सही जानकारी देगा.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, PSLV रॉकेट को सुबह करीब 10.18 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया। पीएसएलवी रॉकेट के इस संस्करण का उपयोग पहली बार 24 जनवरी, 2019 को माइक्रोसैट आर उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने के लिए किया गया था। आज इसने पांचवीं बार उड़ान भरी।
चार मिनट बाद रॉकेट इंजन बंद हो गया
बताया जा रहा है कि ब्लास्ट-ऑफ के तुरंत बाद यह रॉकेट धीरे-धीरे आसमान की ओर बढ़ा, इसके निचले हिस्से से मोटी नारंगी रंग की लौ निकल रही थी। जब रॉकेट ने गति पकड़ी तो वह ऊपर की ओर धुआं छोड़ता रहा। उड़ान भरने के लगभग चार मिनट बाद, रॉकेट का तीसरा चरण सक्रिय हो गया और इंजन को बाद में बंद कर दिया गया।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


