जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके स्थित 200 फीट बाईपास पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में चौराहों पर खिलौने, गुब्बारे, झाड़ू और अन्य छोटे-मोटे सामान बेचकर गुजारा करने वाला एक परिवार बर्बाद हो गया।
अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रोले ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच सदस्यों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों समेत पिता की मौत हो गई। मृतक बच्चों की मां की हालत गंभीर है. खबरों के मुताबिक, तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूल रूप से जेतपुरा का रहने वाला यह परिवार फिलहाल गांधी पथ इलाके में रह रहा था. आज सुबह यह परिवार रोजी-रोटी की तलाश में अजमेर रोड की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रॉला अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए फुटपाथ की ओर चला गया. इसकी चपेट में एक परिवार आ गया.
दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गये
हादसे में तीन बच्चों रमेश, रतन और दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बच्चों के पिता चंद्र प्रकाश की अस्पताल में मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल मृतक बच्चों की मां कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं. घटना की जानकारी मिलते ही श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलाशी के कुल पांच बच्चे हैं। इनमें से दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गये।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


