AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत देश के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. पीएम मोदी ने वीसी के जरिए बटन दबाकर देशभर में आयोजित रोजगार मेले की शुरुआत की. इसके तहत 51 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गये. यह कार्यक्रम देशभर में 47 जगहों पर एक साथ आयोजित किया गया.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने युवाओं को तोहफा दिया है. उन्होंने जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित 420 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये.
इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही रेलवे में 1 लाख 78 हजार पदों पर वैकेंसी निकाली जाएंगी. जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के साथ जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)जयपुर(टी)रेलवे मंत्री(टी)अश्विनी वैष्णव(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


