
Numerology: अंकशास्त्र की दुनिया में आपकी जन्मतिथि महज एक तारीख नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व का आईना होती है. आपकी सोच, व्यवहार और भाग्य की दिशा काफी हद तक इन अंकों से तय होती है. जन्मतिथि के अंकों के योग से निकलने वाला ‘मूलांक’ (1 से 9 के बीच) आपके जीवन के कई राज खोलता है. हर मूलांक का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, जो जातक के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. आज हम उन लड़कों की बात कर रहे हैं, जिनकी पर्सनालिटी में एक गजब का चुंबकीय आकर्षण होता है. ये न केवल देखने में बेहद हैंडसम होते हैं, बल्कि अपनी बातों के जादू से किसी को भी अपना मुरीद बना लेते हैं.
मूलांक 6: आकर्षण और खूबसूरती का मेल
अंकशास्त्र के ज्ञाताओं के अनुसार, जिन लड़कों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है. इस मूलांक के लड़के गजब के हैंडसम और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक होते हैं.
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र ग्रह (Venus) हैं, जिन्हें ज्योतिष में सौंदर्य, ऐश्वर्य, प्रेम और विलासिता का प्रतीक माना गया है. शुक्र के इसी प्रभाव के चलते इन लड़कों के चेहरे पर एक अलग ही चमक और आकर्षण होता है, जो उन्हें भीड़ में सबसे अलग खड़ा करता है.
बातों से जीत लेते हैं सबका दिल
मूलांक 6 वाले लड़कों की सबसे बड़ी खूबी उनका मिलनसार स्वभाव और बात करने का अनूठा अंदाज है. ये सामाजिक होते हैं और बहुत जल्दी किसी के साथ भी दोस्ती कर लेते हैं. इनका कम्युनिकेशन स्किल इतना प्रभावी होता है कि लोग इनकी बातों में आसानी से आ जाते हैं. खासकर लड़कियां इनके लुक्स और बेहतरीन बातचीत के तरीके से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाती हैं.
रिश्तों में अस्थिरता और लग्जरी का शौक
शुक्र ग्रह का प्रभाव इन्हें विलासिता और सुख-सुविधाओं का शौकीन बनाता है. भोग-विलास की चाहत इनके जीवन में प्रबल होती है. रिश्तों के मामले में अक्सर देखा गया है कि मूलांक 6 के जातक जल्दी किसी के प्रति आकर्षित होकर रिश्ते में जुड़ तो जाते हैं, लेकिन उतनी ही तेजी से उनका मन भर भी जाता है. इन्हें अकेलापन पसंद नहीं होता, इसलिए ये अक्सर अपना पार्टनर बदलते रहते हैं. इनके लिए सच्चा प्यार पाना या एक ही रिश्ते पर लंबे समय तक टिके रहना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है.
यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक पर मेहरबान होती हैं मां लक्ष्मी! पैसा, शोहरत और सुख-सुविधाएं खुद चलकर आती हैं इनके पास
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. अवेयर मीडिया न्यूज़ किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
The post Numerology: इस मूलांक के लड़के होते हैं सबसे हैंडसम, बहुत जल्दी बदलते हैं अपने पार्टनर appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
