AMN. NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आज लाठीचार्ज किया। इससे कई लोग बिफर पड़े। इस दौरान कई लोग घायल हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन तक पहुंच गए. इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया.
सैकड़ों प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए.
कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के लिए यहां बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है. सैकड़ों प्रदर्शनकारी राजीव चौक मेट्रो स्टेशन में घुस गए हैं. इससे अफरातफरी मच गई। आज संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो गया है. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत डुबके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता. संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा.
शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले सरकार: वांगचुक
वहीं 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने 3 शर्तें रखी हैं. सोनम वांगचुक की पहली शर्त है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले. दूसरी शर्त यह है कि सीजेपी प्रतिनिधिमंडल को संसद में जाने की इजाजत दी जाए और सांसद इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दें. सोनम वांगचुक की तीसरी और आखिरी शर्त यह है कि अगर स्वास्थ्य कारणों से यह संभव नहीं है तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आएं और यही आश्वासन दें.
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


