AMN. लोकसभा में विपक्षी नेता राहुल गांधी के भाषण पर जबरदस्त हंगामा आज भी जारी रहा. खबरों के मुताबिक, हंगामा तब शुरू हुआ जब स्पीकर ने पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब के एक उद्धरण पर राहुल गांधी को बोलने से रोक दिया।
इसके बाद लोकसभा में सांसदों ने कागज के टुकड़े आसन की ओर फेंके. स्पीकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बोलने से रोका और बाकी सांसदों को बोलने का मौका दिया. इसी बीच कुछ सांसदों ने फटे हुए कागज के टुकड़े स्पीकर की कुर्सी की ओर फेंक दिए. इस पर स्पीकर ने 8 सांसदों को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पीकर ने जिन सांसदों को निलंबित किया है उनमें चमाला किरण रेड्डी, वेकंटारमन, गुरजीत औजला, मनिकम टैगोर, राजा वाडिंग, हिबी ईडन, प्रशांत पडोले, डीन कुरियाकोस शामिल हैं। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया है।
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


