AMN. महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना यूबीटी के छह सांसद शिवसेना में शामिल हुए। इन सांसदों ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने नए राजनीतिक फैसले का ऐलान किया. शिवसेना में शामिल होने वाले सांसदों में संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचोरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दीना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापुराव पाटिल आष्टीकर शामिल हैं।
बढ़ी राजनीतिक उथल-पुथल
सूत्रों के मुताबिक सभी बागी सांसद गुप्त स्थान पर ठहरे हुए थे. इसके बाद वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे मीडिया के सामने आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस घटनाक्रम से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सभी सांसद वाईबी चव्हाण सेंटर पहुंचे, जहां डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत किया. इस दौरान शिंदे ने कहा, यहां एक नहीं बल्कि छह बाघ मौजूद हैं। उनके इस बयान को राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
शिंदे ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं एक मीटिंग में खड़ा था और मैंने कहा था कि अब यहां एक नहीं बल्कि 6 बाघ मौजूद हैं. आज 6 सांसद हमारे साथ जुड़े हैं. मैं फिर से उनका नाम लेता हूं. अब हमारे पास तीन संजय हैं। मैं कोटा की बात कर रहा हूं, आप समझिए. आज पूरे सभागार में शिवसेना परिवार उपस्थित है। आज कट्टर शिवसैनिक सांसद असली शिवसेना परिवार में शामिल हो गए हैं.’
पीसी- एबीपी न्यूज
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
