AMN. पेपर लीक के विरोध में न्याय की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. इसको लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है.
इस संबंध में राहुल गांधी ने कहा कि 152 पेपर लीक हुए हैं. 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित हैं और एक भी दोषी को सजा नहीं हुई. सज़ा किसे मिली? मेहनती युवा और जब इन बच्चों ने शिक्षा पर जायज सवाल उठाए तो जवाब में लाठीचार्ज और नजरबंदी मिली.
लीक करने वाले अपराधी आज़ाद हैं और जायज़ मुद्दे उठाने वाले छात्रों को घसीटकर पीटा जाता है। यह सरकार युवाओं को न सिर्फ विफल कर रही है बल्कि उन पर हमला भी किया है।
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)मोदी(टी)प्रधानमंत्री(टी)राहुल गांधी(टी)कांग्रेस(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


