मनोरंजन
oi-Smita Mugdha
प्रकाशित: शनिवार, 24 जनवरी 2026, 6:05 [IST]
संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: उद्योगपति और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद से ही उनके परिवार में संपत्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है। संजय कपूर की वसीयत का यह विवाद अब एक नए और चौंकाने वाले मोड़ पर आ गया है। इस कानूनी लड़ाई में उनकी बहन मंधीरा कपूर ने बेहद सनसनीखेज दावा किया है। मंधीरा ने न केवल अपनी भाभी प्रिया सचदेव पर आरोप लगाए हैं, बल्कि इस साजिश में अपने दिवंगत भाई के शामिल होने की बात भी कहकर सभी को चौंका दिया है।
संजय कपूर का जून 2025 में इंग्लैंड में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। उनके जाने के सात महीने बाद भी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंधीरा का दावा है कि वसीयत को लेकर जो साजिश रची गई, उसमें खुद संजय कपूर भी शामिल थे।
संजय कपूर प्रॉपर्टी विवाद: मंधीरा ने अपने भाई पर लगाया आरोप
मंधीरा कपूर ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि जीवित रहते हुए उनके भाई संजय ने ही अपनी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेवा के साथ मिलकर करिश्मा कपूर के बच्चों को वसीयत से बाहर कर दिया था। इतना ही नहीं, उनकी मां रानी कपूर को भी संपत्ति में हिस्सा नहीं दिया गया। मंधीरा इससे पहले भी प्रिया सचदेव पर कई आरोप लगा चुकी हैं। उन्होंने पहले भी कहा था कि वसीयत फर्जी तरीके से तैयार कराई गई है और इसमें जालसाजी हुई है। उनका यह भी दावा है कि प्रिया ही वह वजह थीं जिससे संजय और करिश्मा के रिश्ते टूटे।
मंधीरा कपूर ने कहा, ‘मेरा भाई साजिश का हिस्सा बना’
रिपब्लिक टीवी को दिए इंटरव्यू में मंधीरा ने कहा कि इस पूरे मामले की सच्चाई अब धीरे-धीरे सामने आ रही है। उन्होंने कहा, “हमारे परिवार के लिए यह बेहद दर्दनाक है कि इसमें भाई का नाम भी जुड़ रहा है। पिता की पूरी संपत्ति मां को मिलनी थी और बाद में उसे तीनों भाई-बहनों और सात पोते-पोतियों के बीच बांटा जाना था। आज ऐसी स्थिति बन गई है कि किसी को भी उसका सही हक नहीं मिला है।” भाई के साजिश में शामिल होने पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह बहुत पीड़ा की बात है, क्योंकि मेरे भाई का ऐसा स्वभाव नहीं था। वह साजिश का हिस्सा बन गया।”
बता दें कि प्रिया सचदेव ने हाल ही में मंधीरा कपूर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप है कि मंधीरा ने पॉडकास्ट और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ झूठे दावे कर नफरत फैलाने की कोशिश की है। इस पर जवाब देते हुए मंधीरा ने कहा कि मेरी लड़ाई सिर्फ यही है कि मेरी मां को उसका हक मिले। उन्होंने करिश्मा कपूर के बारे में कहा कि मां होने के नाते वह अपने बच्चों का सुरक्षित भविष्य चाहती है और यह उसका हक है।
Aamir Khan GF Gauri Spratt Caste: लिव-इन में रहने लगे आमिर खान, क्या है एक्टर की गर्लफ्रेंड की जाति-धर्म?
Border 2: कहां हैं बार्डर की ‘फूल कंवर’? सुहागरात का हॉट सीन देकर रातों-रात बनी थीं नेशनल क्रश
8 साल छोटे एक्टर से तीसरी शादी रचाएंगी पलक तिवारी की मम्मा श्वेता तिवारी, बयान भी आया सामने
Sunjay Kapur की 30,000 Cr. की संपत्ति मामले में नया मोड़, प्रिया सचदेव ने 13 दिन में खेला कौन सा गेम?
Amitabh Bachchan के घर पर है सोने का ‘Commode’, टॉयलेट सेल्फी हुई वायरल, सामने आया ‘जलसा’ का ऐसा सच
पलाश मुच्छल का 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी वाला मामला क्या है? आरोपों पर सिंगर ने दी सफाई
Border 2 OTT Release: ‘बॉर्डर 2’ ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम? सनी देओल की फिल्म की ये है डिटेल
Anupam Kher Caste: अनुपम खेर की क्या है जाति? कौन सा धर्म मानते हैं एक्टर? बेटे ने सरेआम क्यों जड़ा थप्पड़?
Anupam Kher Video: अनुपम खेर नहीं हैं सिकंदर के पापा? फिर क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई!
Border 2 X Review: थिएटर्स में गूंजे देशभक्ति के नारे, दर्शकों का मिक्स्ड रिएक्शन, कैसा रहा ‘बॉर्डर 2’ का हाल?
Border 2 Release: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज में बड़ी अड़चन, फिल्म के मॉर्निंग शोज क्यों हुए कैंसिल? सामने आया ऐसा सच
Oscars 2026 Nominations: भारत को लगा झटका, ‘होमबाउंड’ हुई बाहर, Sinners ने रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
पलाश मुच्छल पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, स्मृति मंधाना के दोस्त का शॉकिंग खुलासा, पुलिस में की गई शिकायत
श्वेता तिवारी बेटी पलक से पैसों के लिए करवा रहीं ऐसा काम, कीमत भी हो रही तय, मां ने क्यों उठाया ऐसा कदम?
Border 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने मचाया तहलका, कर ली इतनी बंपर कमाई
English summary
Sunjay Kapur Property Dispute Mandhira blames brother for conspiracy karishma kapoor news hindi
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


