जयपुर. नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अब चित्तौड़गढ़ जिले के अफीम उत्पादक किसानों को भाजपा नेताओं द्वारा नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है. वहीं, कांग्रेस पर भी इस मामले में चुप रहने का आरोप लगाया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में काफी कुछ कहा है.
आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले के अफीम उत्पादक किसानों को भाजपा नेताओं द्वारा नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर बेवजह परेशान किया जा रहा है जो पूरी तरह से अनुचित है.
वैध लाइसेंस के साथ मेहनत से खेती करने वाले किसानों को बार-बार नोटिस, जांच और दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें भय और असंतोष का माहौल है और कांग्रेस पार्टी चुप है। चित्तौड़गढ़ के किसानों की आवाज को संसद और सरकार में मजबूती से उठाया जाएगा. किसानों के हित सर्वोपरि हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
PC:channel4newsindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


