AMN. इन दिनों देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. अब कई राज्यों में भारी बारिश का कहर लोगों को देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है.
विभाग ने अब देश के 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आने वाले घंटों और दिनों में देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज काफी सख्त रह सकता है. इन राज्यों में भारी बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है.
मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून सक्रियता और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से इस तरह का सिस्टम बना है. यह सिस्टम उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के बड़े हिस्से को प्रभावित कर सकता है.
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आज एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की शुरुआत होने की संभावना जताई है. इसके प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है.
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर समेत कई जिलों में आज मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे भारी बारिश और तूफान आने की आशंका है. कुछ इलाकों में बिजली गिरने और तेज धूल भरी आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है.
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)भारी बारिश(टी)राजस्थान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


