AMN. देश में मॉनसून का असर अब दिखने लगा है. बारिश के कारण महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले तक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. मुंबई में मंगलवार शाम से शुरू हुई बारिश ने राजधानी को जलमग्न कर दिया है. आज यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है. हालाँकि, राजधानी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में इस समय गर्मी और उमस का मौसम चल रहा है। लेकिन यहां भी बारिश और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, जून के आखिरी दिनों में पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जबकि जुलाई के पहले हफ्ते में राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग समेत 30 जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट है. राजधानी जयपुर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. शहर और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
भविष्य में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों में मानसून के और अधिक सक्रिय होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। जून के आखिरी हफ्ते से लेकर जुलाई के पहले हफ्ते तक राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर 42.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा.
पीसी-टीवी9
(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम पूर्वानुमान 25 जून(टी)बारिश चेतावनी 25 जून(टी)आंधी तूफान(टी)मौसम भविष्यवाणी(टी)दिल्ली मौसम
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
