AMN. देश के कई राज्यों में बारिश का मौसम है. मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान समेत देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. विभाग की ओर से पूर्वी भारत के राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है.
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ-साथ उदयपुर, कोटा, अलवर, चूरू, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान आने की भी आशंका है. आज जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
राजस्थान में आज से एक बार फिर मानसून की गतिविधियां नई करवट लेती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
अलवर और करौली जिलों में सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने अलवर और करौली जिलों में सतर्क रहने की सलाह दी है. अलवर में आज से 22 अगस्त तक लगातार आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. करौली में भी आज और कल तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है. 21 और 22 अगस्त को करौली और धौलपुर इलाके में भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान(टी)भारी बारिश(टी)राजस्थान(टी)जयपुर
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


