राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान: देश के 21 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के कई जिलों में आंधी तूफान का अलर्ट

AMN. देश के कई राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है और मॉनसून की बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 21 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 21 राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार हरियाणा पंजाब राजस्थान झारखंड छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर उत्तराखंड लद्दाख पश्चिम बंगाल ओडिशा सिक्किम महाराष्ट्र असम त्रिपुरा नागालैंड तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में बेहद भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के मौसम में प्री-मानसून की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय है, जिसके कारण अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न मंडलों में आंधी, बिजली और तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।

आज भी बारिश होगी

मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश चूरू जिले के सरदारशहर में 56 मिमी दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इस प्री-मॉनसून गतिविधि के बीच राजस्थान के विभिन्न जिलों में तापमान और बारिश की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है. पश्चिमी राजस्थान के फलोदी में तापमान अभी भी अधिक बना हुआ है, जहां राज्य का उच्चतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पीसी-टीवी9

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान समाचार(टी)राजस्थान का मौसम(टी)आज का मौसम अपडेट(टी)आईएमडी बारिश की चेतावनी


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *