AMN. 13 दिन की देरी के बाद मंगलवार को मॉनसून मुंबई पहुंचा। आमतौर पर मॉनसून 10 जून तक मुंबई पहुंचता है। मॉनसून के आगमन के साथ ही शहर के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ चुका है। अगले 2-3 दिनों में यह गुजरात और मध्य प्रदेश तक पहुंच सकता है. इसके बाद 3-4 दिन में उत्तर प्रदेश में भी एंट्री हो जाएगी.
राजस्थान में भी मौसम बदल रहा है
देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है लेकिन राजस्थान में गर्मी का मौसम अभी भी जारी है. हालांकि तापमान और लू में कमी आई है, लेकिन धूप अब भी लोगों के पसीने छुड़ा रही है. जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक साथ कई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय हो गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इन परिस्थितियों के कारण पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अचानक आंधी, तेज बिजली, गरज-चमक की गतिविधियां तेज हो गई हैं.
येलो अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया. हालांकि देर शाम शुरू हुई आंधी और बारिश के बाद से राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर, कोटपूतली, बहरोड़, दौसा और अलवर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसके प्रभाव से जयपुर और आसपास के इलाकों में अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पीसी- इंडिया टुडे
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)मौसम(टी)कल मौसम(टी)आईएमडी(टी)मौसम रिपोर्ट आज
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


