AMN. देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय होने के कारण भारी बारिश का दौर चल रहा है। मुंबई के लोग बारिश का कहर झेल रहे हैं. बारिश के कारण यहां लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं. मौसम विभाग ने अब राजस्थान समेत देश के 22 राज्यों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज राजस्थान के लिए भी मौसम विभाग की ओर से 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग ने आज के लिए प्रदेश के बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. राजधानी जयपुर में सोमवार को पूरे दिन की उमस के बाद देर शाम लोगों को हल्की बारिश देखने को मिली.
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई के बीच उदयपुर और कोटा संभाग समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


