AMN. देश में मॉनसून आगे बढ़ रहा है, परिस्थितियां इसके अनुकूल हैं. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 27 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है.
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को गर्मी ने लोगों को खूब सताया, दोपहर में गर्म हवाएं भी चलीं और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. आज सुबह से भी तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं. हालांकि, मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉनसून के लिए अभी 3 दिन और इंतजार करना होगा। शुक्रवार को कई इलाकों में दिन भर चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे. हालांकि, देर शाम श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर और कोटा समेत कई जिलों में बारिश हुई.
कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया
आज भी प्रदेश के 32 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी राजस्थान समेत कई जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जैसलमेर और श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर में 41.2 डिग्री, बीकानेर में 41.4 डिग्री, चूरू में 41.9 डिग्री, फलौदी में 40 डिग्री, अलवर में 39.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 39.7 डिग्री और कोटा में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राजस्थान में प्री-मानसून बारिश लगातार जारी है. फिलहाल गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ चुका है. अगले 3 दिन में मानसून राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा.
pc-moneycontrol.com
(टैग्सटूट्रांसलेट)मौसम पूर्वानुमान 27 जून(टी)बारिश चेतावनी 27 जून(टी)आंधी 27 जून(टी)मौसम भविष्यवाणी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


