अनुपमा का धमाकेदार मोड़: समर की मौत के बाद शो में होगी इस पुराने किरदार की वापसी, अनु का उड़ेगा होश!
राजन शाही का लोकप्रिय शो ‘अनुपमा’ इन दिनों दर्शकों को अपनी गिरफ्त में लिए हुए है. शो में आने वाले एपिसोड्स में ऐसे मोड़ आने वाले हैं, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. हाल ही में समर की एंट्री ने जहां फैंस को खुश किया था, वहीं अब एक और पुराने किरदार की वापसी से अनुपमा की दुनिया में भूचाल आने वाला है. यह वापसी इतनी अप्रत्याशित और झकझोर देने वाली होगी कि अनुपमा सन्न रह जाएगी.
दर्शकों को आने वाले एपिसोड्स में एक ऐसे पुराने चेहरे को देखने का मौका मिलेगा, जिसे देखकर वे हैरान रह जाएंगे. यह किरदार न केवल अनुपमा को सदमे में डालेगा, बल्कि उसके जीवन में एक नया तूफान खड़ा कर देगा. सूत्रों की मानें तो, इस किरदार का वापसी समर की मौत से गहरा संबंध रखता है और अनुपमा को विश्वास हो जाएगा कि यही वह व्यक्ति है जिसने उसके बेटे को मारा है.
इस खुलासे के बाद अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा और वह इस पुराने दुश्मन को सलाखों के पीछे भेजने की हर संभव कोशिश करेगी. अनुपमा के इस बदले हुए रूप को देखकर फैंस भी दंग रह जाएंगे. क्या अनुपमा अपने बेटे के हत्यारे को पकड़ पाएगी? या यह एक गहरी साजिश का हिस्सा होगा? ये सब जानने के लिए बने रहिए ‘अनुपमा’ के आने वाले रोमांचक एपिसोड्स के साथ.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


