पीएम मोदी को मिला एक और सम्मान, विदेशी सम्मानों की संख्या अब पहुंची इतनी, भजन लाल ने दी बधाई

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पीएम मोदी को मिला एक और सम्मान, विदेशी सम्मानों की संख्या अब पहुंची इतनी, भजन लाल ने दी बधाई
पीएम मोदी को मिला एक और सम्मान, विदेशी सम्मानों की संख्या अब पहुंची इतनी, भजन लाल ने दी बधाई

AMN. एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सम्मान मिला है. अब स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) से सम्मानित किया है. स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिन ने पीएम मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया है.

इस तरह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र को मिलने वाले विदेशी सम्मानों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है. सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ब्रातिस्लावा में ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) प्राप्त करना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इस पुरस्कार के लिए स्लोवाक गणराज्य के नागरिकों और सरकार का आभारी हूं, जो भारत के सभी 1.4 अरब निवासियों का घर है।

हर भारतीय के लिए गर्व और गौरव का क्षण: भजनलाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले इस सम्मान पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि स्लोवाकिया द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

विश्व मंच पर भारत नये आत्मविश्वास, सम्मान और प्रभाव के साथ आगे बढ़ रहा है

भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, क्षमताओं, संस्कृति और वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए है। आज प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर नये आत्मविश्वास, सम्मान और प्रभाव के साथ आगे बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *