AMN. ईरान के साथ समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा दावा किया है. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में इस पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसमें अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने डिजिटल तरीके से समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. हालाँकि, समझौते का पूरा मसौदा अभी सार्वजनिक हुआ है। इसे शुक्रवार के बाद रिलीज किया जाएगा. समझौते की घोषणा के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही अभी तक सामान्य नहीं हो पाई है.
अमेरिका और ईरान के बीच 14 बिंदुओं का शुरुआती मसौदा तैयार किया गया है. इस पर तकनीकी स्तर की बातचीत होगी. इस समझौते के तहत ईरान को आर्थिक मदद के लिए करीब 28 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया जा सकता है. समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि ईरान को प्रतिबंधों से राहत तभी मिलेगी जब समझौते की सभी शर्तों का पालन किया जाएगा. फिलहाल अमेरिका ने किसी भी तरह की तत्काल आर्थिक राहत से इनकार कर दिया है.
इजरायल ने अमेरिका-ईरान समझौते से खुद को अलग कर लिया है
उधर, इजरायल ने अमेरिका-ईरान समझौते से खुद को अलग कर लिया है। इस संबंध में इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्विर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह डोनाल्ड ट्रंप की डील है और इजराइल इससे बंधा नहीं है. रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने भी कहा कि सेना दक्षिणी लेबनान से नहीं हटेगी.
पीसी:अलजजीरा
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


