AMN. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय इटली के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है। पीएम मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने पर तंज कसा है.
इस संबंध में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि हमारे ऊपर आर्थिक तूफान आ गया है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफियां बांट रहे हैं.
उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर, छोटे व्यापारी सभी रो रहे हैं. पीएम हंसते हुए रील बना रहे हैं और बीजेपी वाले ताली बजा रहे हैं. ये नेतागिरी नहीं, नौटंकी है.
आपको बता दें कि 5 दिवसीय विदेश दौरे पर गए पीएम मोदी का रोम में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने स्वागत किया. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की यह मुलाकात सुर्खियों में है.
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


