राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- किसानों के भविष्य का सौदा उनकी सहमति के बिना नहीं हो सकता.

AMN. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद में किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक्स के माध्यम से कहा कि नरेंद्र मोदी ने ‘सरेंडर’ कर भारत के किसानों को धोखा दिया है और किसान इस बात को समझ चुके हैं. यह सिर्फ एक व्यापार सौदा नहीं है, बल्कि हमारे किसानों की आजीविका पर सीधा हमला है।

राहुल गांधी ने कहा कि संसद में किसान यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल के साथ उनकी मुलाकात में उनकी चिंता साफ दिखी. महंगाई, बढ़ती लागत और एमएसपी को लेकर अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों को अब भारी सब्सिडी और यांत्रिक शक्ति से लैस विदेशी फसलों का सामना करने के लिए तैयार नहीं किया जा रहा है। ये समानता की लड़ाई नहीं है, ये एकतरफा दबाव है. सरकार के खोखले आश्वासन अब पर्याप्त नहीं होंगे। किसानों के भविष्य पर उनकी सहमति के बिना बातचीत नहीं की जा सकती। चाहे कुछ भी हो, मैं और कांग्रेस पार्टी भारत के किसानों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए उनके साथ खड़े हैं।

व्यापार सौदों के माध्यम से सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने इस ट्रेड डील को लेकर संसद में कहा था कि ट्रेड डील के जरिए सरकार ने गरीब किसानों को कुचलने का रास्ता खोल दिया है. ऐसा पहले देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया. उन्होंने कहा था कि अमेरिकी आयात 46 अरब डॉलर से बढ़कर 146 अरब डॉलर हो जाएगा.

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version