AMN. संसद के विशेष सत्र से पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि केंद्र सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है उसका महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है.
इस संबंध में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण का पूरा समर्थन करती है. संसद ने 2023 में इस विधेयक को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जो अब हमारे संविधान का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि सरकार अब जो प्रस्ताव ला रही है उसका महिला आरक्षण से कोई लेना-देना नहीं है. वह परिसीमन और गेरीमैंडरिंग के जरिए सत्ता हथियाने की कोशिश मात्र है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि जाति जनगणना के आंकड़ों को नजरअंदाज कर ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों से हिस्सेदारी छीनना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम किसी भी कीमत पर दक्षिण, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और यहां तक कि छोटे राज्यों के साथ भी अन्याय नहीं होने देंगे।
पीसी: एक्स अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


