जयपुर. रंगों के त्योहार होली से पहले प्रदेशवासियों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से चल रही निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल आखिरकार गुरुवार देर रात खत्म हो गई. इसके बाद गुरुवार रात से ही बसों का संचालन शुरू हो गया है। इस हड़ताल के खत्म होने के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल को लेकर परिवहन मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें राज्य सरकार और निजी बस ऑपरेटरों के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई.
प्रशासन की समझाइश और सकारात्मक वार्ता के बाद एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि कुछ प्रमुख मांगों पर तत्काल सहमति बन गई है, जबकि अन्य मांगों का भी जरूरत और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. राज्य सरकार और प्रशासन की पहल पर खत्म हुई निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण गुरुवार रात से राज्य में 35 हजार निजी बसों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है, जिससे रंगों के त्योहार होली से पहले यात्रियों को राहत मिली है.
बैठक में ये अधिकारी शामिल हुए
इस बैठक में जयपुर कलेक्टर डॉ. जीतेन्द्र कुमार सोनी, परिवहन आयुक्त पुरूषोत्तम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव पचार, यातायात पुलिस उपायुक्त सुमित मेहरा और ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे. खबरों के मुताबिक, जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के साथ हुई इस अहम बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बनी है. शेष मांगों को विधानसभा सत्र के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया गया है.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


