AMN. राजस्थान एसआई भर्ती-2021 का मामला अब देश की शीर्ष अदालत तक पहुंच गया है. चयनित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. खबरों के मुताबिक, अब चयनित अभ्यर्थियों की ओर से विशेष अनुमति याचिका (एसपीएल) दायर कर राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ के फैसले को चुनौती दी गई है.
अभ्यर्थियों ने याचिका दायर कर पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द न करने की मांग की है. चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि जिनका चयन वैधानिक रूप से हुआ है, उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए. बल्कि दोषी अभ्यर्थियों या पदाधिकारियों पर अलग से कार्रवाई होनी चाहिए.
आपको बता दें कि 4 अप्रैल को राजस्थान हाई कोर्ट की खंडपीठ ने 28 अगस्त 2025 को एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए एसआई भर्ती-2021 की पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला दिया था. अब चयनित उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. इस मामले में आरपीएससी के तत्कालीन सदस्य रामूराम रायका और बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया जा चुका है.
पीसी:यूट्यूब
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)एसआई भर्ती 2021(टी)राजस्थान(टी)सुप्रीम कोर्ट एसआई भारती(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


