राजस्थान: इस वजह से शुरू हो गया है वसुंधरा राजे को लेकर अटकलों का दौर, निर्दलीय विधायक भाटी…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: इस वजह से शुरू हो गया है वसुंधरा राजे को लेकर अटकलों का दौर, निर्दलीय विधायक भाटी...
राजस्थान: इस वजह से शुरू हो गया है वसुंधरा राजे को लेकर अटकलों का दौर, निर्दलीय विधायक भाटी...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. विधानसभा पहुंचते ही राजे ने कुछ ऐसा किया, जिससे सबका ध्यान उनकी ओर चला गया. इस दौरान उनकी सहजता और अंदाज ने सभा में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. खबरों के मुताबिक, निर्दलीय विधायक रवींद्र सिंह भाटी और वसुंधरा राजे के बीच दिलचस्प बातचीत हुई.

खबरों के मुताबिक, जब विधानसभा के गेट पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का स्वागत किया जा रहा था, तभी वहां रवींद्र सिंह भाटी भी पहुंच गए. इस दौरान राजे ने भाटी की कलाई घड़ी की ओर देखकर कहा- ‘अच्छी घड़ी है, क्या समय हुआ है?’ इसके तुरंत बाद वह स्नेह से भाटी का हाथ पकड़कर विधानसभा की ओर बढ़ गईं. विधानसभा में यह नजारा देखकर वहां मौजूद विधायक और कर्मचारी भी हैरान रह गए.

विधानसभा में कई वरिष्ठ विधायकों ने वसुंधरा राजे का स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी विधायक नोक्षम चौधरी ने राजे के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे ने नोक्षम के बेहतरीन ड्रेसिंग सेंस की तारीफ की. इस दौरान राजे ने रालोद विधायक सुभाष गर्ग और भाजपा विधायक ललित मीना से भी चर्चा की.

क्या यह किसी नए राजनीतिक समीकरण की ओर इशारा नहीं है?

उधर, विधानसभा में पूर्व सीएम राजे की इस ‘सॉफ्ट पावर’ को लेकर अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है. क्या निर्दलीय विधायकों से उनकी नजदीकियां और युवा चेहरों को तवज्जो देना आने वाले दिनों में किसी नए राजनीतिक समीकरण का संकेत है? ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

पीसी: आज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *