AMN. बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम का आज ऐलान हो गया है. इस पद के लिए सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गयी है. बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में उनके नाम पर सर्वसम्मति से सहमति बन गई है. इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे.
बिहार के सीएम पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने नए नेतृत्व के तौर पर सम्राट चौधरी पर भरोसा जताया है. अब सम्राट चौधरी कल बिहार के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जा सकता है. आपको बता दें कि सम्राट चौधरी अनुभवी नेताओं में से हैं. वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं.
वह पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं. वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ नीतीश सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर चुके हैं. नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया है. नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद बन गये हैं. उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री पद मिलने की संभावना है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)सम्राट चौधरी(टी)बिहार के सीएम(टी)बीजेपी बिहार(टी)नीतीश कुमार का इस्तीफा(टी)बिहार की राजनीति(टी)मुख्यमंत्री बिहार(टी)पटना समाचार(टी)बिहार सरकार(टी)राजनीतिक परिवर्तन(टी)नए सीएम बिहार(टी)पटना समाचार(टी)पटना नवीनतम समाचार(टी)पटना समाचार हिंदी में
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


