सनसनीखेज खुलासा! राजस्थान में 3 मौलवियों की गिरफ्तारी, अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
सनसनीखेज खुलासा! राजस्थान में 3 मौलवियों की गिरफ्तारी, अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश
आतंकी साज़िश का खुलासा! राजस्थान से 3 मौलवी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय संगठन से जुड़े होने का शक

राजस्थान में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई: तीन संदिग्ध आतंकी हिरासत में, अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव का शक

जोधपुर, जैसलमेर से तीन मौलवियों को पकड़ा गया, मदरसों में भी छापेमारी

शुक्रवार की सुबह राजस्थान के दो जिलों में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस संयुक्त अभियान के दौरान, जोधपुर और जैसलमेर से तीन ऐसे संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनके बारे में शक है कि वे किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन से जुड़े हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्ति मौलवी बताए जा रहे हैं।

आतंकी संगठनों से जुड़े तीन संदिग्ध हिरासत में : पुलिस

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजस्थान में कथित आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के संदेह पर शनिवार को तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई जोधपुर और जैसलमेर जिलों में की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जोधपुर संभाग में आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों को पकड़ने के उद्देश्य से कई जगहों पर छापेमारी की गई, और यह अभियान अभी भी जारी है।

कई दस्तावेज़ ज़ब्त, अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई

NIA-ATS की टीमों ने जोधपुर के चोखा स्थित अरबिया मदरसे से अयूब नाम के एक मौलवी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, जोधपुर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित पीपाड़ से भी एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। इन संदिग्धों के पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ ज़ब्त किए गए हैं, हालांकि अभी तक इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसी तरह, जैसलमेर से भी एक मौलवी को आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीपाड़ और जैसलमेर से पकड़े गए मौलवियों के नाम उस्मान और मसूद बताए जा रहे हैं।

इस मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *