AMN. केरल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा बुलाई गई बैठक में सांसद शशि थरूर हिस्सा नहीं लेंगे. खबरों के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम से चार बार के सांसद शशि थरूर किसी बात को लेकर कांग्रेस से नाराज हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के हालिया कोच्चि दौरे के दौरान ‘उचित सम्मान’ न मिलने पर सांसद शशि थरूर को अपमानित महसूस हुआ. खबरों के मुताबिक, वह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा महापंचायत के दौरान उनके साथ किए गए व्यवहार से नाराज हैं।
बताया जा रहा है कि शशि थरूर को राहुल गांधी के आने से पहले अपना भाषण खत्म करने के लिए कहा गया था, जिसे शशि थरूर ने उचित सम्मान न मिलने के तौर पर लिया. इस बात पर उन्हें गुस्सा आ गया. इसी वजह से वह कांग्रेस की इस अहम बैठक से दूर रहे हैं.
आज दोपहर 2:30 बजे से दिल्ली में केरल के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान की अहम बैठक होनी है. शशि थरूर इस वक्त केरल में मौजूद हैं. इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
पीसी:इंडियाटुडे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


